हाल ही में PhonePe ने बताया कि वह एक नया ऐपस्टोर लाने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि या गूगल और एपल के वर्चस्व को प्रभावित कर सकती है। कंपनी ने बताया कि ये एक लोकलाइज्ड ऐप स्टोर है। इसे खास कर भारतीयों के लिए तैयार किया गया है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

जब भी हम कोई ऐप डाउनलोड करने की सोचते हैं तो सबसे पहले दिमाक में एपल ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर का नाम आता है। मगर क्या हो अगर आपके पास ऐप और विकल्प आ जाए? आपको बता दें कि हाल ही में फोनपे ने अपने नए ऐप स्टोर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

आपको बता दें कि PhonePe ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इंडस ऐपस्टोर के लॉन्च की घोषणा की। ये एक लोकलाइज्ड ऐप स्टोर है, जो भारतीय कंज्यूमर्स के लिए बनाया और कस्टमाइज किया गया है। उम्मीद है कि ये ऐप स्टोर गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर के वर्चस्व को खत्म कर सकता है।

कंपनी ने इसे 'इंडिया का ऐप स्टोर' कहा है, जिसे 12 क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा । आइये जानते हैं कि इस ऐप में क्या खास और अलग हो सकता है।

क्या है इंडस ऐपस्टोर ?

  • ये एक ऐसा ऐप स्टोर है, जिसे खास भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया गया है। आपको बता दें कि इंडस ऐपस्टोर की घोषणा पहली बार 23 सितंबर, 2023 को की गई थी।
  • कंपनी ने बताया कि इंडस ऐपस्टोर डेवलपर प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया गया था। इसके लिए ऐप डेवलपर्स को सेल्फ-सर्व डेवलपर प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपने ऐप को रजिस्टर करने और अपलोड करने के लिए इंवाइट किया गया था।
  • इंडस ऐपस्टोर आपके डिवाइस पर ऐप्स इंस्टॉल करने का एक ऑप्शन है। फिलहाल यह एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है।
  • कंपनी ने बताय कि लॉन्च के समय इंडस ऐपस्टोर में 200,000 मोबाइल ऐप होंगे, जिनमें कई हजार गेम भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि इसमें कई भारी गेम्स भी शामिल है। आइये इसके खास फीचर्स के बारे में जानते हैं।