Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। इनके लिए शाओमी का नया HyperOS अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है जो यूजर्स का एक्सपीरियंस बढ़ाने का काम करेंगे। ध्यान रखने वाली बात है कि ये अपडेट एंड्रॉइड 13 बेस्ड है। यहां इसी अपडेट के बारे में बताने वाले हैं।

शाओमी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम धीरे-धीरे यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। अब हाल ही में Xiaomi के Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये नया ओएस रोलआउट किया गया है। इसमें यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है। यहां इसी के बारे में बताने वाले हैं।

परफॉर्मेंस में यूजर्स का बदलेगा अनुभव

यह स्मार्टफोन बहुत समय पहले लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसमें मिलने वाले अपडेट में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। जिसके बाद इस फोन यूज करने वाले यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा।

यहां यूजर्स को ध्यान देने वाली बात है कि यह अपडेट एंड्रॉइड 13 पर आधारित है और स्मार्टफोन को एंड्रॉइड 14 अपडेट नहीं मिलेगा। 

Redmi Note 11 सीरीज को एंड्रॉइड 13 पर आधारित हाइपर ओएस मिल रहा है। यह अपडेट एंड्रॉइड 13 पर आधारित है।

इसमें अन्य डिवाइस की तुलना में कुछ नए फीचर्स नहीं हो सकते हैं। रेडमी नोट 11 प्रो के लिए HyperOS ओएस अपडेट बिल्ड नंबर OS1.0.2.0.TGDMIXM है।

फिलहाल यह अपडेट केवल Mi Pilots के लिए जारी किया जा रहा है , लेकिन भविष्य में सभी यूजर्स के पास हाइपरओएस अपडेट होगा।

इस अपडेट के साथ ही स्मार्टफोन को फरवरी 2024 सुरक्षा पैच भी मिला है , जो सुरक्षा जोखिमों को कम करता है।

Redmi Note 11 Pro के स्पेक्स

  • इस फोन में 12 एनएम तकनीक पर काम करने वाला मीडियाटेक Helio G96 प्रोसेसर प्रदान किया गया है।