आज देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा इस समय कोरोना संक्रमित हैं, इसलिए फिलहाल वो किसी व्यक्ति के संपंर्क में नहीं आ सकतीं।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने रक्षा बंधन के मौके पर अपने छोटे भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोशल मीडिया के जरिए एक संदेश देकर राहुल गांधी को रक्षा बंधन की बधाई दी। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक कोलाज तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी को भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और भरोसे के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएंराहुल गांधी ने भी दी प्रियंका गांधी को बधाई

वहीं, राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रियंका गांधी को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए एक लिखा, 'भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे ख़ूबसूरत दिन। आज देश भर में राखी का त्योहार खूब धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मैं सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देता हूं। मैं और मेरी बहन प्रियंका, बचपन से साथ रहे, हमने जीवन में कई उतार-चढ़ाव साथ देखे और हमेशा एक-दूसरे की हिम्मत और ताकत बने। आज राखी के दिन, मैं कामना करता हूं कि हर भाई-बहन के बीच का प्यार हमेशा बना रहे। एक बार फिर, आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं।'

जून में भी कोरोना संक्रमित हुईं थी प्रियंका गांधी

बता दें कि प्रियंका गांधी वाद्रा को एक बार फिर से कोरोना हो गया है। प्रियंका गांधी ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज कोविड का टेस्ट पॉजिटिव आया है (फिर से!)। घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं।' दरअसल प्रियंका गांधी को जून में भी कोरोना हो गया था। उस समय प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। प्रियंका गांधी ने तब ट्वीट कर लिखा था, 'जांच में कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला है. संक्रमण के हल्के लक्षण हैं. सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को अपने घर पर ही पृथकवास में कर लिया है।' 'मैं उन सभी लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने का आग्रह करती हूं जो मेरे संपर्क में आये हैं।'