सैमसंग ने गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कंपनी अपने पुराने फ्लैगशिप फोन को लेकर सिक्योरिटी अपडेट पेश कर रही है। Galaxy S23 लाइनअप यूजर्स के लिए नया अपडेट रिलीज किया जा रहा है। Galaxy S23 लाइनअप यूजर्स के लिए फरवरी 2024 सिक्योरिटी पैच रिलीज किया जा रहा है।

 सैमसंग ने गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में कंपनी अपने पुराने फ्लैगशिप फोन को लेकर सिक्योरिटी अपडेट पेश कर रही है। Galaxy S23 लाइनअप यूजर्स के लिए नया अपडेट रिलीज किया जा रहा है। Galaxy S23 लाइनअप यूजर्स के लिए फरवरी 2024 सिक्योरिटी पैच रिलीज किया जा रहा है।

Samsung Galaxy S23 Series सिक्योरिटी अपडेट

बता दें, कंपनी ने Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra को बीते साल ही पेश किया था। अब इन हाई-एंड मॉडल्स के लिए नया अपडेट रिलीज किया गया है। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट 400MB डाउनलोड साइज के साथ आया है।

नए अपडेट में क्या कुछ मिल रहा खास

दरअसल, नए अपडेट के साथ परफोर्मेंस को लेकर किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

हालांकि, इस नए अपडेट के बाद Samsung Galaxy S23 Series स्मार्टफोन पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे। बता दें, नया सिक्योरिटी अपडेट भारतीय ग्राहकों के लिए ही रोलआउट हुआ है।