CERT-In के द्वारा कहा गया है कि Google Chrome को अपडेट करने की जरूरत है। क्योंकि इसमें कुछ ऐसी खामियां हो सकती हैं जो यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर खतरा पैदा कर सकती हैं। अगर गूगल क्रोम को अपडेट नहीं किया जाता है तो इसका फायदा हैकर्स यूजर्स की निजी जानकारी चुराने के लिए कर सकते हैं। ऐसे में सभी यूजर्स को क्रोम को अपडेट कर लेना चाहिए।

भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने Google Chrome यूजर्स को एक गंभीर चेतावनी दी है। ये चेतावनी Chrome OS में मौजूद कमजोरियों के संबंध में जारी की गई है। सरकारी संस्था ने गूगल क्रोम को अपडेट करने के लिए कहा है। जारी की गई चेतावनी को CIVN-2024-0031 के तहत जारी किया गया है।

तुरंत अपडेट करें Google Chrome

सुरक्षा नोट LTS चैनल पर 114.0.5735.350 (प्लेटफॉर्म संस्करण 15437.90.0) से पहले के Google Chrome OS संस्करणों से जुड़े जरूरी खतरों पर ध्यान आकर्षित किया गया है।

सरकारी एजेंसी के द्वारा कहा गया है कि गूगल क्रोम को अपडेट करने की जरूरत है। क्योंकि इसमें कुछ ऐसी खामियां हो सकती हैं जो यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर खतरा पैदा कर सकती हैं। अगर गूगल क्रोम को अपडेट नहीं किया जाता है तो इसका फायदा हैकर्स यूजर्स की निजी जानकारी को चुराने के लिए कर सकते हैं। ऐसे में सभी यूजर्स को क्रोम को अपडेट कर लेना चाहिए। 

अपडेट करने का तरीका

गूगल क्रोम को अपडेट करने के लिए यूजर्स को कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।