अर्टिगा को पहली बार भारत में 2018 में लॉन्च किया गया था। इसे 2022 में अपना आखिरी फेसलिफ्ट मिला। अर्टिगा उन यूटिलिटी वाहनों में से एक है जिसके आधार पर इस सेगमेंट में Maruti Suzuki की बिक्री पिछले कुछ समय से बढ़ रही है। मारुति सुजुकी हर महीने औसतन 10000 से ज्यादा एमपीवी यूनिट बेचती है। इसने 10 लाख यूनिट सेल का आंकड़ा पार कर लिया है।

Sponsored

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट - बूंदी

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

Maruti Suzuki Ertiga पूरे भारत में सबसे तेज 10 लाख यूनिट बिक्री वाली एमपीवी बन गई है। कार निर्माता ने आज अपनी इस थ्री-रो एमपीवी की ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में घोषणा की है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के अंदर ये MPV अपने सेगमेंट में Renault Triber और Kia Carens जैसी कारों को टक्कर देती है।

Maruti Suzuki Ertiga का सेगमेंट में जलवा 

अर्टिगा को पहली बार भारत में 2018 में लॉन्च किया गया था। इसे 2022 में अपना आखिरी फेसलिफ्ट मिला। अर्टिगा उन यूटिलिटी वाहनों में से एक है, जिसके आधार पर इस सेगमेंट में Maruti Suzuki की बिक्री पिछले कुछ समय से बढ़ रही है। मारुति सुजुकी हर महीने औसतन 10,000 से ज्यादा एमपीवी यूनिट बेचती है।

XL6 और Invicto के साथ, Ertiga थ्री-रो एमपीवी सेगमेंट में मारुति की पेशकश को पूरा करती है। अर्टिगा, मारुति की अधिक एंट्री-लेवल एमपीवी होने के नाते, अधिक वॉल्यूम में सेल होती है, क्योंकि ये सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है।