KTM ने वैश्विक स्तर पर नई 2024 KTM RC रेंज का अनावरण किया है। इसमें दो नई कलर स्कीम जोड़ी गई हैं। जिनमें ऑरेंज ऑन ब्लू और ऑरेंज ऑन ब्लैक ऑप्शन हैं। ये रेंज भारत में बिक्री के लिए मौजूद है और नए कलर स्कीम में साल के अंत में लॉन्च हो सकती है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी KTM ने वैश्विक स्तर पर नई 2024 KTM RC रेंज का अनावरण किया है। इस वर्ष के लिए कंपनी के पास कई टू-व्हीलर्स के अपडेटेड वर्जन हैं। जिनमें RC 390, RC 200 और RC 125 शामिल हैं। अनवील की गई बाइक में नई कलर स्कीम पेश की गई हैं। इसके अलावा कुछ और बदलाव देखने को मिले हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

जोड़े गए हैं नए कलर

2024 KTM RC 390 में दो नई कलर स्कीम जोड़ी गई हैं। जिनमें ऑरेंज ऑन ब्लू और ऑरेंज ऑन ब्लैक ऑप्शन हैं। दोनों ही मोटरसाइकिल सिग्नेचर ऑरेंज फ्रेम के साथ आती हैं। इसके बाद सबसे किफायती RC 125 है। इसमें नए काले और नारंगी और ब्लू और नारंगी रंग के पैलेट मिलते हैं। दोनों रंग विकल्प चमकदार काले पहियों और फ्रेमों और गहरे रंग की स्क्रीन के साथ तैयार किए गए हैं।

भारत में कब होगी लॉन्च?

ध्यान देने वाली बात है कि RC रेंज में मैकेनिकल तौर पर कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। कहा गया है कि इसी साल के अंत तक भारत में नए कलर स्कीम के साथ इन्हें लॉन्च किया जा सकता है।