Apple के फेमस मिक्स्ड रियालिटी हेडसेट Apple Vision Pro की आज से सेल शुरू हो गई है। आपको बता दे कि इस डिवाइस की कीमत 3 लाख के आस पास है। कंपनी के सीईओ कुक ने बताया कि लॉन्च के समय इसमें 1 मिलियन से अधिक ऐप्स तक एक्सेस होगा जिनमें से 600 को विशेष रूप से हेडसेट के लिए डिजाइन किया गया है।

Apple अपने बेहतरीन इनोवेशन और प्रोडक्ट के लिए जाना जाता है और एपल विजन प्रो भी इसमें से एक है। कंपनी ने आज इसकी सेल शुरू कर दी है। आपको बता दें यह Apple का पहला मिक्स्ड रियालिटी हेडसेट है, जिसे आज अमेरिका में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है

आपको बता दें कि कंपनी के सीईओ Tim cook ने सेल से पहले इसके बारे में बहुत सी जानकारी साझा की है। Apple Vision Pro की बिक्री आज से शुरू हो रही है। यानी शुक्रवार, 2 फरवरी को यूएस एपल स्टोर विजन प्रो की सेल शुरू कर दी गई है। कीमत की बात करें तो एपल विजन प्रो को 3,499 डॉलर की कीमत पर पेश किया जा रहा है। आइये इसके बारे में जानते हैं

600 ऐप्स के साथ आएगा डिवाइस

  • कंपनी के सीईओ ने बताय लॉन्च के समय इस डिवाइस पर 10 लाख से अधिक ऐप्स का एक्सेस मिलता है, जिनमें से 600 को विशेष रूप से हेडसेट के लिए डिजाइन किया गया है।
  • एपल विजन प्रो की आधिकारिक लॉन्च की घोषणा करते हुए टिम कुक ने इसके बारे में नई जानकारी साझा की। यह पहली बार है कि विजन प्रो बिक्री पर जा रहा है।
  •