Bharat Mobility Global Expo 2024 कल यानी 1 फरवरी 2024 से शुरू होने वाला है। यह आयोजन हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच खुला रहेगा। यह नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में होगा। कार्यक्रम स्थल में जाने के लिए आपको भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।

Bharat Mobility Global Expo 2024 कल यानी 1 फरवरी 2024 से शुरू होने वाला है। यह एक वैश्विक ऑटोमोटिव एक्सपो होने जा रहा है और इसे द्विवार्षिक ऑटो एक्सपो का एक संस्करण माना जा सकता है, जिसका अंतिम संस्करण जनवरी 2023 में हुआ था। अब इसे कल से अगले 3 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। आइए, इसकी प्रमुख बातों के बारे में जान लेते हैं।'

Expo का समय और स्थान

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 कल यानी 1 फरवरी को शुरू होगा और ये 3 फरवरी 2024 तक चलेगा। यह आयोजन हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच खुला रहेगा। यह नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में होगा।

प्रगति मैदान दिल्ली के केंद्र में स्थित है और राष्ट्रीय राजधानी के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इसलिए, आगंतुकों के लिए वहां पहुंचना आसान है। आप सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, मेट्रो और किसी निजी परिवहन माध्यम से भी वहां पहुंच सकते हैं।

एंट्री कैसे हेगी?

कार्यक्रम स्थल में जाने के लिए, आपको भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।