100 से अधिक फीचर्स से भरपूर MoveOS 4 सॉफ्टवेयर अपडेट कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स से लैस है। ये नवीनतम सॉफ्टवेयर S1 X को छोड़कर सभी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर डाउनलोड किया जा सकता है। MoveOS में एक और फीचर अपडेट एंटी-थेफ्ट अलार्म के रूप में दिया गया है। आइए जान लेते है कि इसे किस तरह से डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है।

Ola Electric ने आज (18 जनवरी) आधिकारिक तौर पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए MoveOS 4 सॉफ्टवेयर अपडेट लॉन्च किया है। भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता अगले सात दिनों के भीतर OTA अपडेट के माध्यम से MoveOS 4 सॉफ्टवेयर का रोल आउट पूरा कर लेगी।

MoveOS 4 में मिले ये नए फीचर्स

100 से अधिक फीचर्स से भरपूर MoveOS 4 सॉफ्टवेयर अपडेट कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स से लैस है। ये नवीनतम सॉफ्टवेयर S1 X को छोड़कर सभी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर डाउनलोड किया जा सकता है। मूव ओएस 4 को भी पिछले महीने लॉन्च किया जाना था, लेकिन इसमें देरी हो गई।

नवीनतम मूवओएस अपडेट में ओला मैप्स दिया गया है। आंतरिक रूप से डेवलप्ड, नया नेविगेशन सिस्टम अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए ओला के अपने हाइपरचार्जर नेटवर्क को इंटीग्रेट करता है। ये Find my scooter और Share location from app जैसे फीचर्स से लैस है।