||कांग्रेस परिवार के शहजादे राहुल गाँधी की एक और फेल लौन्चिंग ||

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मिडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा  उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस परिवार के शहजादे की एक लौन्चिंग है,पिछले सालों में कई बार लौन्चिंग हुई यह भी एक लौन्चिंग है यह भी फेल लौन्चिंग है | लेकिन कुछ परिक्रमावादी नेता फिर से उनकी लौंचिग की तैयारी करते हैं |


चुग ने राहुल गाँधी और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो यात्रा कांग्रेस कर रही है, देश को तोड़ने वाले , देश को जाति में तोड़ो , धार्मिक तुस्टीकरण , उत्तर- दक्षिण में बाँटना , सनातन का अपमान अलगाववादियों का समर्थन और सहानुभूति सपष्ट दिखाता है कि कांग्रेस देश में
विभाजन कारी सोच को बढ़ावा देती है |


चुग ने न्याय यात्रा पर कहा कि न्याय यात्रा नहीं यह अन्याय यात्रा है | , न्याय देना था तो 1984 के सिख दंगे से पीड़ितों को देना चाहिए था सरेआम सिखों के कत्ल करने, गुरूद्वारे जलाने वालों को कांग्रेस ने वर्षों तक सरक्षण दिया उनका महिमा मंडान किया | न्याय कश्मीरी पंडितो को देना था जिन्हें रातों रात घरों से बेघर कर दिया गया | न्याय नार्थ ईस्ट को देना चाहिए था जिसे 70 वर्ष तक विकास से वंचित करके रखा  वही मोदी सरकार ने नार्थ ईस्ट को विकास की मुख्य धारा में लायाl


चुग ने कहा कि राहुल गाँधी जेएनयु के टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ जाकर उन्हें समर्थन देते हैं ,देश में अलगाववाद और आत्नाक्वाद फ़ैलाने वालों के लिए रेड कार्पेट ,क्या कांग्रेस का  देश के प्रति यही न्याय है ? देश में अन्याय , भ्रष्टाचार , तुस्टीकरण फ़ैलाने वाले कांग्रेस पार्टी और गाँधी परिवार से न्याय की बातें शोभा नहीं देतीl
चुग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी न्याय यात्रा से पहले  उनके और गांधी परिवार के परिक्रमावादी नेताओं के साथ न्याय करें जिन्होंने वर्षो तक कांग्रेस परिवार की सेवा की आज उन्हे अलग थलग किया जा रहा।

चुग ने कहा कि राहुल गाँधी और कांग्रेस नेता नार्थ ईस्ट में शन्ति के की बजाय भड़काने का काम कर रहे हैंl