एपल आईफोन यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए 17.3 अपडेट लेकर आने वाला है। फिलहाल ये अपडेट बीटा डेवलपर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। इसमें यूजर्स को स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर मिलेगा। जो एडिशनल सिक्योरिटी को मजबूत करेगा। इस अपडेट के मिलने के बाद किसी भी पासकोड को एक्सेस करने के लिए फेस दिखाने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

एपल के आईफोन सिक्योरिटी के मामले में काफी पुख्ता हैं। यही वजह है कि कंपनी यूजर्स के लिए समय-समय पर नए अपडेट रोलआउट करती रहती है। इन दिनों iOS 17.3 अपडेट को लेकर खबरें चल रही हैं। इस अपडेट को आने वाले कुछ समय में यूजर्स के लाया जाएगा। इसमें 17.2 अपडेट की तुलना में क्या अलग मिल सकता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

कब आएगा iOS 17.3 अपडेट?

आईफोन के इस अपडेट को लेकर एपल ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी के दूसरे सप्ताह में इसे रोलआउट किया जा सकता है। इन दिनों ये बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें पिछले अपडेट में रोलआउट किए गए फीचर्स को दिए जाने की बात रिपोर्ट्स में कही जा रही है। एपल ने कुछ दिनों पहले नेक्स्ट जनरेशन कार प्ले और सपोर्ट एयरप्ले को लॉन्च किया था। ऐसे में ये iOS 17.3 में भी जारी रहेंगे।