भारत में कारों की सुरक्षा का आकलन करने के उद्देश्य से भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) की शुरूआत भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में महत्वपूर्ण विकासों में से एक है। इन सुरक्षा मानकों को टाटा और महिंद्रा सहित अन्य भारतीय कार निर्माताओं द्वारा अपनाए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा अधिकांश वाहनों में कई आवश्यक सेफ्टी फीचर्स पेश किए गए हैं।

इस वर्ष इंडियन ऑटो मार्केट में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। अपने लेख में हम इस विषय पर ही बात करने वाले हैं। हम जानेंगे कि Year Ender 2023 होते-होते इंडस्ट्री को क्या कुछ नया मिला है और इसने किन उतार-चढ़ाव का सामना किया है।

लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या के साथ कार मेकर और सरकार दोनों यात्री सुरक्षा पर जोर दे रहे हैं। इसको लेकर कई नए कदम उठाए गए हैं। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

BNCAP  की शुरुआत 

भारत में कारों की सुरक्षा का आकलन करने के उद्देश्य से भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) की शुरूआत, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में महत्वपूर्ण विकासों में से एक है। वहीं, हुंडई और किआ जैसे वाहन निर्माताओं ने अपने पूरे वाहन लाइनअप में 6 एयरबैग अनिवार्य करके बेहरीन फैसला लिया है।

स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स 

इन सुरक्षा मानकों को टाटा और महिंद्रा सहित अन्य भारतीय कार निर्माताओं द्वारा अपनाए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, अधिकांश वाहनों में आवश्यक सेफ्टी फीचर्स पेश किए गए हैं। इनमें थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, बच्चों के लिए डिजाइन की गई ISOFIX सीट्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एडास फीचर्स शामिल हैं।