2024 maruti swift अब इसके बेस मॉडल की डिटेल सामने आई है। ऐसे में आप नई स्विफ्ट को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसके बेस मॉडल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता होना चाहिए। ये स्विफ्ट का सबसे सस्ता वेरिएंट भी होगा।2024 स्विफ्ट के बेस मॉडल की बात करें तो इसकी ग्रिल में क्रोम को लगाया गया है।

मारुति सुजुकी की मोस्ट पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट की लॉन्चिंग की सुर्खियां तेज होती जा रही हैं। इस कार को टोक्यो मोटर शो में पेश किया गया था। इस कार में लेवल 2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे हाई सेफ्टी फीचर्स मिलने वाले हैं, तब कंपनी ने इस कार का टॉप वेरिएंट पेश किया था। हालांकि, अब इसके बेस मॉडल की डिटेल सामने आई है। ऐसे में आप नई स्विफ्ट को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसके बेस मॉडल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता होना चाहिए। ये स्विफ्ट का सबसे सस्ता वेरिएंट भी होगा।

2024 स्विफ्ट एक्सटीरियर 

2024 स्विफ्ट के बेस मॉडल की बात करें तो इसकी ग्रिल में क्रोम को लगाया गया है, जबकि फ्रंट और रियर बंपर से क्रोम को हटा दिया गया है। इसमें रियर स्पॉइलर नहीं है और डोर प्रोटेक्टर भी नहीं मिलते हैं। आपको एलॉय की जगह 15-इंच के स्टील व्हील मिलते हैं। बेस मॉडल में LED DRLs मिलता है। लेकिन इसमें फॉग लैंप गायब है। जबकि हाई स्पेक मॉडल ब्लैक और सिल्वर अपहोल्स्ट्री के साथ आती है। बेस मॉडल ऑल -ब्लैक सीट भी मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी टॉप वेरिएंट में आता है। बेस मॉडल में क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम नहीं है।