कोटा। रविवार को सुशीला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नशा मुक्त भारत का प्रण लिया गया। इस अभियान के तहत ट्रस्ट के सदस्यों ने विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक किया।

 इस कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह ने किया, जबकि अध्यक्ष रविंद्र सिंह के साथ प्रमुख रूप से अमित राव, रिचा राव, दिनेश शर्मा और मंडल अध्यक्ष फारूक जी सहित कई लोग उपस्थित रहे। अभियान के दौरान लोगों को नशे से होने वाली हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें इससे दूर रहने की सलाह दी गई। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि समाज में नशा मुक्त वातावरण बने और लोग स्वस्थ जीवन जी सकें।