भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ ने विधानसभा चुनाव के परिणाम पर खुशी जताते हुए चारों राज्यों के मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया है कि देश की जनता के दिल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवाभाव पर जनता ने अपना विश्वास जताया। 

श्री चुघ ने कहा कि सेवा ही संगठन की भावना से ओत-प्रोत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक, सुव्यवस्थित और सेवाभावी स्वरूप में अभूतपूर्व जीत दिलाई है। गृहमंत्री श्री अमित शाह जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में चारों राज्यों में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी महती भूमिका निभाई है। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान रूपी महायज्ञ में एक-एक कार्यकर्ताओं ने समर्पण भाव से परिश्रम किया है। इसके लिए पार्टी की बूथ कमेटी से लेकर केन्द्रीय नेतृत्व को धन्यवाद। चारों राज्यों की जनता ने कांग्रेस की तुष्टिकरण को पूरी तरह से नकार दिया है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी जी के राष्ट्रवाद और विकासवाद को स्वीकार कर लिया है। मतदाताओं ने स्पष्ट संकेत दे दिया है विकसित और सुरक्षित भारत श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता का अटूट विश्वास है। चारों राज्यों के मतदाताओं ने कमल खिलाकर आजादी के अमृतकाल में भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए यह संदेश दिया है कि राष्ट्रवाद और विकासवाद के मार्ग पर देश चल चुका है।