इंटरनेट पर जानकारियों को सर्च करने के लिए गूगल ऐप (Google App) का इस्तेमाल करते हैं तो जानकारी आपके काम की हो सकती है।दरअसल गूगल में सर्च बार को लेकर एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी सर्च बार के लिए एक नई पॉजिशन सेट करने पर काम कर रही है। वर्तमान में गूगल ऐप पर सर्च बार टॉप पर नजर आता है।

गूगल अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए गूगल सर्च ऐप में एक नया बदलाव पेश करने जा रहा है। इंटरनेट पर जानकारियों को सर्च करने के लिए गूगल ऐप (Google App) का इस्तेमाल करते हैं तो जानकारी आपके काम की हो सकती है।

दरअसल, गूगल में सर्च बार को लेकर एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी सर्च बार के लिए एक नई पॉजिशन सेट करने पर काम कर रही है।

गूगल ऐप के नए वर्जन में दिखेगा बदलाव

रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल ऐप के लेटेस्ट वर्जन में यूजर्स को सर्च बार की जगह बदली हुई नजर आ सकती है। जहां अभी तक गूगल ऐप में सर्च बार ऊपर नजर आता है, यह अब नीचे की ओर नजर आएगा।

सर्च बार की जगह बदलने से क्या होगा

दरअसल, सर्च बार की जगह बदलने से गूगल ऐप का फोन में इस्तेमाल करना पहले से आसान हो जाएगा। सर्च बार के नीचे की ओर शिफ्ट हो जाने से एंड्रॉइड यूजर्स की बार तक पहुंच पहले के मुताबिक कुछ आसान हो जाएगी।