भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने अमृतसर स्थित लाहौरी गेट कार्यलय मे रविवार को प्रधानमंत्री मोदी जी के 107 वे मन की बात एपिसोड का लाइव प्रसारण किया गया | इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से भरे हाल में मन की बात कार्यक्रम को ध्यान पूर्वक सुना।

इस कार्यक्रम में खालसा कॉलेज अमृतसर के गवर्निंग काउंसिल के सचिव सरदार राजेंद्र मोहन सिंह चीना , वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत मेहरा पिंकी, सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे | 

मन की बात कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कार्यकर्ताओ को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के इस मन की बात रेडियो कार्यक्रम में देश के कोने कोने में राष्ट्र के विकास के लिए भूमिका निभाने वाले नायकों की चर्चा की गयी है, प्रधान मंत्री जी ने आज संविधान दिवस पर देशवासियों को बधाई दी | जनजातीय गौरव दिवस हो या नारी शक्ति , संविधान सभा में महिला शक्ति की भूमिका और वर्तमान समय में देश में महिलाओं का योगदान इससे समस्त देश वासी प्रेरणा प्राप्त करते हैं | इस कार्यक्रम से भारत के प्रत्येक क्षेत्र मे रहने वाले देश ओर मानवता की सेवा करने वाले नायकों को पहचान मिली है , इससे भारतवासियों को प्रेरणा भी मिली है।, 

चुग ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने आज के दिन 26 नवम्बर 2008 को हुए मुंबई हमले में शहीदों को श्रधान्जलि अर्पित की और कहा किसमय समय पर देश के वीरों को अपनी श्रद्धा और कृत्घ्यता जरुर प्रकट करें साथ ही प्रधान मंत्री जी ने आतंकवाद के खिलाफ लडाई और आतंकवाद को सम्पूर्ण रूप से समाप्त करने का संकल्प दोहराया इस मन की बात कार्यक्रम कितने करोड़ों देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया है , आज के कार्यक्रम में देश में भाषा और संस्कृति के महत्व का भी जिक्र किया , आज देश ही नहीं दुनिया में भी इस कार्यक्रम को सुना जा रहा है | 

चुग ने करीमनगर तेलंगाना से वीडियो कांफ्रेंस से अमृतसर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करें , और देश भर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मन्त्र के साथ कार्य कर रही है केन्द्र सरकार की जन कल्याण कारी योजनओं को धरातल तक पहुचाने के लिए देश भर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा से अधिक से अधिक जुड़ने और प्रचार प्रसारित करने का आह्वान किया 

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह संटी, राजेश मेहता , हेमंत मेहरा पिंकी , मानव तनेजा ,पूर्व पार्षद लविंदर बंटी,भाजपा अमृतसर सोशल मिडिया प्रभारी अमित महाजन , महिला मोर्चा उपप्रधान मंजीत चंढोक , मंडल प्रधान रोमी चोपड़ा, शिव कुमार शर्मा ,टहल सिंह ,प्रदीप सरीन,संजीव खन्ना , विशाल शुर , तरुण अरोड़ा ,अनूप अरोड़ा , अमन पुष्करणा , हैप्पी नैयर ,हर्ष खन्ना मोनू महाजन , चिंटू मेहरा ,अश्वनी अरोड़ा (बिट्टू सप) शंकर लाल , दविंदर बाबी ,हरीश महाजन , अरुण खन्ना ,मनोहर सिंह , सुनील सहगल , प्रेम प्रकाश , भजन लाल वाधवा ,संजीव अरोड़ा , ( बिट्टू लाल मिर्चा वाला ) अशोक उप्पल ,राजेंदर शर्मा सेक्रेटरी , गुलशन राज, गरीब दास , जगपाल, तुलसी, कृष्ण मोहन ,मधु सयाल, सविता उप्पल भी मोजूद रहे।