सैमसंग के स्मार्टफोन को लेकर भारतीय ग्राहकों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। लंबे समय से Galaxy S24 Series के Samsung Galaxy S24 Ultra फोन की भारत में एंट्री को लेकर खबरें बनी हुई हैं। इसी कड़ी में सैमसंग के इस फोन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।Samsung Galaxy S24 Ultra को बीआईएस इंडिया सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।

सैमसंग के स्मार्टफोन को लेकर भारतीय ग्राहकों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। लंबे समय से Galaxy S24 Series के Samsung Galaxy S24 Ultra फोन की भारत में एंट्री को लेकर खबरें बनी हुई हैं। इसी कड़ी में सैमसंग के इस फोन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

इंडिया सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखा फोन

नए अपडेट के मुताबिक Samsung Galaxy S24 Ultra फोन को बीआईएस इंडिया सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। मालूम हो कि इससे पहले Samsung Galaxy S24 Ultra फोन को अलग-अलग पब्लिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।

हालांकि, बीआईएस इंडिया सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट होने के साथ ही यह जानकारी कंफर्म हो गई है कि फोन बहुत जल्द भारत में एंट्री लेने वाला है।

Galaxy S24 Ultra से कितना होगा अलग

इंडिया सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सैमसंग के इस फोन को SM-S928B/DS मॉडल कोड के साथ देखा गया है। Samsung Galaxy S24 Ultra फोन स्टैंडर्ड Galaxy S24 और Galaxy S24+ के मुकाबले एक बड़ा वेरिएंट हो सकती होगा। माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S24 Ultra फोन पिछले फोन Galaxy S24 Ultra के मुकाबले कुछ नए बदलावों के साथ लाया जा सकता है।