वनप्लस बहुत जल्द अपने यूजर्स के लिए एक नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए OnePlus 12 को लाने जा रहा है। OnePlus 12 की लॉन्चिंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा बनी हुई है। OnePlus 12 की लॉन्चिंग को लेकर अब कंपनी की ओर से ऑफिशियल जानकारी सामने आई है। फोन को इस साल के दिसंबर में ही लॉन्च किया जा रहा है।

वनप्लस बहुत जल्द अपने यूजर्स के लिए एक नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए OnePlus 12 को लाने जा रहा है।

OnePlus 12 की लॉन्चिंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा बनी हुई है। OnePlus 12 की लॉन्चिंग को लेकर अब कंपनी की ओर से ऑफिशियल जानकारी सामने आई है।

कब लॉन्च हो रहा है OnePlus 12

OnePlus 12 को कंपनी 4 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। OnePlus 12 को लेकर यह नई जानकारी कंपनी के Weibo handle से सामने आई है। दरअसल, 4 दिसंबर को कंपनी की 10वीं एनिवर्सरी होने जा रही है। इसी आयोजन में कंपनी OnePlus 12 को लॉन्च करेगी।

OnePlus 12 के साथ कंपनी OnePlus Ace 3 को लेकर भी एलान कर सकती है। हालांकि,कंपनी ने अभी OnePlus Ace 3 को पेश किए जाने की जानकारी नहीं दी है। 

बता दें, OnePlus Technology (Shenzhen) Co कंपनी की स्थापना 16 दिसंबर 2013 को ओप्पो के पूर्व वाइस-प्रेजिडेंट पीट लाउ और कार्ल पेई ने की थी।