Xiaomi first electric vehicle Xiaomi ने चीन में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को शोकेस कर दिया है। ये एक इलेक्ट्रिक सेडान है। Xiaomi इलेक्ट्रिक कार कार का मुकाबला Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) और BYD Seal (बीवाईडी सील) जैसे वाहनों से होगा। इस कार का वजन अधिक है। वहीं वजन भारी होने का कारण बैटरी होती है।टॉप वेरिएंट की टॉप स्पीड 265 किमी प्रति घंटा है।

Xiaomi भारत में सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने चीन में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को शोकेस कर दिया है। ये एक इलेक्ट्रिक सेडान है। आपको बता दें, इस कार को वाहन निर्माता कंपनी ने कुल दो वेरिएंट लिडार और बगैर लिडार में पेश किया गया है।

इसमें दो पावरट्रेन RWD और AWD ऑप्शन मिलता है। इलेक्ट्रिक सेडान तीन वेरिएंट्स SU7, SU7 Pro और SU7 Max में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगी। वहीं कंपनी ने Xiaomi SU7 EV की पावर का खुलासा भी कर दिया है। यह Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार है। शाओमी मोडेना इलेक्ट्रिक कार कार का मुकाबला Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) और BYD Seal (बीवाईडी सील) जैसे वाहनों से होगा।

Xiaomi Electric Vehicle इंजन

RWD वेरिएंट रियर XL में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है। जो 295bhp की पावर जेनरेट करती है। ये ऑल - व्हील ड्राइव वेरिएंट 663bhp की पावर जनरेट करता है। AWD ड्राइवट्रेन फ्रंट XL पर 295bhp इलेक्ट्रिक मोटर और रियर XL पर लगे 368 bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है।