MP Election 2023। मध्य प्रदेश के जबलपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी में बुधवार को जनसभा को संबोधित किया। स्मृति ईरानी ने यहां लोगों के केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ गिनाते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा," मैं भाजपा कार्यकर्ता होने के रूप में डंके की चोट पर ये कहना चाहती हूं कि जब कोरोना के काल में सर पर मौत मंडरा रही थी, तो कांग्रेस के नेता दिखाई नहीं दिए। भाजपा कार्यकर्ता ही जनता के बीच गए और मास्क, सैनिटाइजर बांट रहे थे।"

80 करोड़ नागरिकों को मिल रहा मुफ्त राशन: स्मृति ईरानी  

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा," कोरोना के दौरान पीएम मोदी ने संकल्प लिया कि रात में कोई गरीब भूखा नहीं सोएगा। पिछले डेढ़ सालों से 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन पहुंच रहा है।"

उन्होंने आगे सवाल पूछे कि अगर सोनिया गांधी की सरकार होता तो ढाई सालों से राशन मिलती क्या? अगर सोनिया मैडिम की रिमोट कंट्रोल सरकार चल रही होती हो राशन का कालाबाजारी होती की नही?

मोदी शेर का बच्चा है डरेगा नहीं: भाजपा नेता

अब पीएम मोदी ने कहा कि मैं अगले पांच सालों तक गरीबों को मुफ्त अनाज दूंगा तो कांग्रेस पार्टी परेशान हो गई, कांग्रेस ने कहा कि हम मोदी पर केस कर देंगे। मोदी ने कहा केस करके दिखाओ। अरे ये शेर का बच्चा है गीदड़ का बच्चा थोड़ी ही है, जो डर के भाग जाएगा।