MP Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार-प्रसार में शामिल हुए। पीएम मोदी ने बैतूल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।पीएम मोदी ने कहा,"कांग्रेस के कुछ नेता घर पर बैठे हैं, उनको बाहर निकलने का भी मन नहीं कर रहा है, कांग्रेस के नेता पता नहीं लोगों से क्या कहेंगे। कांग्रेस ने मान लिया है'' कि मोदी की गारंटी के सामने उनके झूठे वादे टिक नहीं पाते।"

कांग्रेस की हथेली चोरी करना जानती है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा,"यह चुनाव कांग्रेस के भ्रष्टाचार और लूट की हथेली को मध्य प्रदेश के लॉकर को छूने से रोकने के लिए है। आपको (लोगों को) याद रखना चाहिए, कांग्रेस की हथेली चोरी करना जानती है। आप जानते हैं कि कांग्रेस जहां भी आती है, विनाश लाती है।"

मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीख का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा,"जैसे-जैसे 17 नवंबर करीब आ रहा है, कांग्रेस के दावों की पोल खुलती जा रही है। आज पूरे मध्य प्रदेश से हमें खबर मिली कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है और अब किस्मत के भरोसे बैठी है।"

भाजपा आदिवासियों के हित को महत्व देती: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे आदिवासियों का जिक्र करते हुए कहा,",वर्षों तक कांग्रेस आदिवासियों के वोट बटोरती रही, झूठ बोलकर वोट हासिल करती रही. कांग्रेस ने आदिवासियों को सड़क, बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाओं से वंचित रखा। कांग्रेस ने कभी नहीं अपने वादे पूरे करते हैं।

उन्होंने आगे कहा,"सत्ता में आने से पहले कर्जमाफी का वादा किया था लेकिन सरकार बनने के डेढ़ साल बाद तक वे ऐसा नहीं कर सके। वे लूटने में लगे रहे...भाजपा आदिवासियों के हित को महत्व देती है और इसीलिए एक आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पर हैं और देश का नेतृत्व कर रही हैं।''