Android 14 November security patch अगर आप भी गूगल पिक्सल डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल एंड्रॉइड 14 लॉन्च के बाद गूगल ने पहला अपडेट जारी कर दिया है। गूगल ने एंड्रॉइड 14 डिवाइस के लिए नवंबर सिक्योरिटी पैच को जारी किया है।कंपनी ने इस लेटेस्ट अपडेट के लिए पिक्सल डिवाइस और टैबलेट की एक लिस्ट भी शेयर की है।

अगर आप भी गूगल पिक्सल डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल, एंड्रॉइड 14 लॉन्च के बाद गूगल ने पहला अपडेट जारी कर दिया है।

गूगल ने एंड्रॉइड 14 डिवाइस के लिए नवंबर सिक्योरिटी पैच को जारी किया है।कंपनी ने इस लेटेस्ट अपडेट के लिए पिक्सल डिवाइस और टैबलेट की एक लिस्ट भी शेयर की है।

गूगल ने दूर की सुरक्षा से जुड़ी खामियां

एंड्रॉइड 14 नवंबर अपडेट में कंपनी ने 17 सिक्योरिटी से जुड़े इशू को रिसॉल्व करने की कोशिश की है। इन सुरक्षा खामियों में हाई से लेकर क्रिटिकल कैटेगरी की खामियां शामिल हैं। कंपनी ने एंड्रॉइड 14 अपडेट के साथ सुरक्षा से जुड़ी 8 अलग खामियों को भी दूर करने की कोशिश की है।

एंड्रॉइड 14 के इस लेटेस्ट अपडेट के साथ गूगल ने डिस्प्ले, ग्राफिक्स, एनएफसी, सिस्टम, यूजर इंटरफेस और टच से जुड़े साथ कुछ नए बदलावों को पेश किया है।