नई पीढ़ी की Swift के कॉन्सेप्ट को हाल ही में टोक्यो मोटर शो के अंदर प्रदर्शित किया गया था जिसमें नए डिजाइन विवरण दिए गए हैं। इसके अलावा Verna के लिए एक नया N-Line वेरिएंट अगले साल लॉन्च किया जाएगा। इस सेडान को कुछ महीने पहले भी स्पॉट किया गया था। आइए अपकमिंग सेडान कारों के बारे में जान लेते हैं।

देश में लगातार बढ़ रही SUVs की मांग के बीच अगले साल 2024 में 4 नई सेडान कार लॉन्च की जाएंगी। अपने इस लेख में हम आपके लिए इन कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। हमारी सूची में New-Gen Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Verna N-Line, New-Gen Honda Amaze और नई Skoda Superb शामिल है। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

New-Gen Maruti Suzuki Dzire

नई पीढ़ी की Swift के कॉन्सेप्ट को हाल ही में टोक्यो मोटर शो के अंदर प्रदर्शित किया गया था, जिसमें नए डिजाइन विवरण दिए गए हैं। उसी स्टाइल को नई पीढ़ी की डिजायर में भी ले जाया जाएगा, जो अगले साल यानी 2024 में अपने हैचबैक सिबलिंग के साथ भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कॉम्पैक्ट सेडान एक नए 1.2 लीटर थ्री पॉट माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होगी, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

Hyundai Verna N-Line

नई पीढ़ी की Hyundai Verna को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और ये 1.5 लीटर टीजीडीआई पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। ये पावरट्रेन 160 बीएचपी की शक्ति और 253 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसके अलावा Verna के लिए एक नया N-Line वेरिएंट अगले साल लॉन्च किया जाएगा। इस सेडान को कुछ महीने पहले भी स्पॉट किया गया था।