भारत में लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारो की मांग के बीच Tesla और VinFast Auto जैसी विदेशी ईवी निर्माता कंपनियां अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं। वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast Auto भारत में अपने आगामी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए संभावित स्थानों की खोज कर रही है। VinFast Auto को 2017 में स्थापित किया गया था और ये वियतनाम से सबसे बड़े निजी निगम विनग्रुप की ईवी शाखा है।

वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast Auto भारत में अपने आगामी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए संभावित स्थानों की खोज कर रही है। खबर है कि कंपनी पहले ही तमिलनाडु में दो साइट्स की समीक्षा कर चुकी है, जिसमें चेन्नई के उत्तर में मनालूर क्षेत्र और तूतीकोरिन के सबसे दक्षिणी जिले में भूमि की पेशकश शामिल है। आइए, अब तक की सामने आई पूरी डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं।

क्या है कंपनी का प्लान?

भारत में लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारो की मांग के बीच Tesla और VinFast Auto जैसी विदेशी ईवी निर्माता कंपनियां अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं। इकॉनमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विनफास्ट तमिलनाडु और गुजरात को लेकर उत्सुक है, क्योंकि उसे एक पोर्ट की जरूरत है। इसके लिए कंपनी लगभग 200 मिलियन डॉलर का निवेश करने के लिए तैयारी कर रही है।

भारत में होगा प्रोडक्शन?

कंपनी, इंडोनेशिया और भारत दोनों में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में प्रवेश करने के अपने इरादे पर जोर दे रही है, जहां ईवी को अपनाना अपेक्षाकृत कम है। हालांकि, भारतीय प्लांट के स्थान और बेहतर निवेश पहलुओं के बारे में विशिष्ट विवरण का खुलासा नहीं किया गया है।

विनफास्ट की रणनीति में इंडोनेशिया और भारत में पूरी तरह से नॉक्ड-डाउन (सीकेडी) सुविधाओं का निर्माण करना, स्थानीय विनिर्माण के लिए सरकारी प्रोत्साहन, कम टैरिफ और कर और लागत प्रभावी कच्चे माल तक पहुंच की सुविधा शामिल है।