Priyanka Gandhi on Israel Hamas war इजरायल-हमास युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है और हर रोज सैकड़ों लोगों की जान जा रही है। इजरायल हमास को निशाना बनाते हुए गाजा पर लगातार पर हमले कर रहा है। इस बीच गाजा में इजरायल द्वारा लगातार किए जा रहे रॉकेट अटैक की कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आलोचना की है।
गाजा में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का हो रहा उल्लंघनः प्रियंका
प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने कहा कि ऐसा कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है, जिसका गाजा (Israel Hamas war) में उल्लंघन नहीं हुआ हो। कांग्रेस नेता ने कहा कि गाजा में बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है और मानवता पूरी तरह खत्म हो चुकी है, जो पता नहीं कब जागेगी।
गाजा में 7000 लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दशकों से चले आ रहे इजरायल-फलस्तीन जंग में गाजा में इस बार मरने वालों की बढ़ती संख्या काफी ज्यादा है। हमास शासित गाजा में 7000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है।
एक्स पर किए एक पोस्ट में प्रियंका गांधी ने कहा कि गाजा में 7000 लोगों की हत्या के बाद भी खून-खराबे और हिंसा का सिलसिला नहीं रुका है। उन्होंने कहा कि इन 7000 लोगों में से 3000 मासूम बच्चे थे।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा,ऐसा कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है, जिसका उल्लंघन न किया गया हो। ऐसी कोई सीमा नहीं है, जिसे पार नहीं किया गया हो। ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसका उल्लंघन नहीं किया गया हो। आखिर इंसानियत कब जागेगी? कितनी जानें गंवाने के बाद। कितने बच्चों की बलि चढ़ाने के बाद। इंसान होने का एहसास नहीं है क्या?