Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now

'मेरे लिए वह बच्ची जैसी हैं' महुआ मोइत्रा के साथ फोटो वायरल होने पर भड़के थरूर, बोले- ये बर्थडे पार्टी की तस्वीर है

 केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर की तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। अब इस पर कांग्रेस सांसद की प्रतिक्रिया सामने आई है।

 
 

'निम्न स्तर की राजनीति'

शशि थरूर ने महुआ मोइत्रा के साथ अपनी तस्वीरें वायरल होने पर इसे निम्न स्तर की राजनीति करार दिया। उन्होंने दावा किया कि तस्वीरें जन्मदिन समारोह की है। इन तस्वीरों को अब तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

'जन्मदिन पार्टी की है तस्वीरें'

कांग्रेस के लोकसभा सांसद ने कहा कि महुआ मोइत्रा उनसे कई साल छोटी हैं। वे उन्हें एक बच्ची के रूप में देखते हैं। उन्होंने केरल के कोट्टायम में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,

जो तस्वीरें वायरल की जा रही हैं, वे महुआ मोइत्रा के जन्मदिन पर आयोजित पार्टी की है। यह फोटो उसी समय खींची गई थी। अब इस फोटो को लेकर कहा जा रहा है कि यह सीक्रेट मीटिंग की है, जोकि सरासर गलत है। महुआ मुझसे 10 से 20 साल छोटी हैं। उस पार्टी में 15 लोग मौजूद थे। मेरी बहन भी पार्टी में आई हुई थी।

'मैं ट्रोल्स को ज्यादा महत्व नहीं देता'

थरूर ने कहा कि मैं ट्रोल्स को ज्यादा महत्व नहीं देता हूं। मेरी प्राथमिकता लोगों के लिए काम करना है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तस्वीरों के वायरल होने पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तस्वीरों को बिना कोई संदर्भ दिए प्रसारित किया गया।

Search
Categories
Read More
કાલાવડ પંથકમાં મગફળીના ભુક્કામાંથી ઝડપાઇ રૂ. ૨૦ કરોડનું નકલી નોટો #MUKHYA_SAMACHAR
કાલાવડ પંથકમાં મગફળીના ભુક્કામાંથી ઝડપાઇ રૂ. ૨૦ કરોડનું નકલી નોટો #MUKHYA_SAMACHAR
By Leader News 2022-10-01 12:01:53 0 13
ऊर्जा मंत्री नागर की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई के निस्तारण हेतु उपखंड स्तरीय बैठक आयोजित
कोटा(बीएम राठौर). सांगोद उपखंड अधिकारी रामावतार मीणा ने मंत्री हीरालाल नागर की उपखंड सांगोद और...
By Ravi Rathore 2024-10-08 02:55:10 0 0
#Botad | બોટાદમાં નવલા નોરતામાં માતાજીના ગરબા બનાવવા ની તૈયારી પુર જોશમાં | Divyang News
#Botad | બોટાદમાં નવલા નોરતામાં માતાજીના ગરબા બનાવવા ની તૈયારી પુર જોશમાં | Divyang News
By Bhothabhai Shekhaliya 2022-09-24 13:17:02 0 8
સ્ટેન્ડીગ કમિટી માંથી બે નગર સેવકના રાજીનામાં અપાયા કે લેવાયા ચર્ચા
સ્ટેન્ડીગ કમિટી માંથી બે નગર સેવકના રાજીનામાં અપાયા કે લેવાયા ચર્ચા
By Bharatbhai Khuman 2022-08-30 01:12:53 0 33