अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कार्यशाला The Power of Subconcious Mind (अवचेतन मन की शक्ति) कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल, खारूपेटिया द्वारा उपासक श्री अजय जी भंसाली एवं आनंद जी लुणिया के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के पाठ से हु़वा। महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण प्रेरणा गीत से किया। अध्यक्ष मंजू बैद ने सभी का स्वागत करते हुए अवचेतन मन के बारे में जानकारी दी। मंत्री दिव्या श्यामसूखा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि हम सबकॉन्शियस माइंड की शक्ति को कैसे पहचाने और किस तरह मनचाही चीज पाने में सफल हो सकें। 

उपासक अजय जी भंसाली ने बहुत ही सहज सुंदर शैली में उदाहरण के द्वारा अवचेतन मन के बारे में जानकारी दी । हमारा मन एक ऊर्जा है इसके तीन विभाग है चेतन अवचेतन और अचेतन। अवचेतन मन का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। अवचेतन मन के द्वारा जो चाहते हैं वह पा सकते हैं जो लक्ष्य बनाया है उसे पा सकते हैं अगर हमारे विचार स्थिर हो। प्रेक्षाध्यान के द्वारा भाव को शुद्ध बना सकते हैं। जरूरत है हम महाप्रज्ञ जी के द्वारा बताए गए प्रेक्षा ध्यान के रास्ते पर चले साथ ही हमारी सोच सकारात्मक होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष हेमा हिरावत तथा धन्यवाद ज्ञापन समता सुराणा ने किया।