बालोतरा, 22 सितंबर। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर राजेंद्र विजय की अध्यक्षता में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Sponsored

चाणक्य एकेडमी बूंदी (राजस्थान )

बूंदी के सभी विधार्थियो के लिए खुशखबरी...अब 1 जुलाई से चाणक्य एकेडमी फिर से सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के नए बैच प्रारंभ करने जा रही है। जिसमे आप CET/पटवार/LDC शिक्षक भर्ती REET सभी भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभी प्रवेश पर आपको 30% की छूट दी जाएगी। चाणक्य की अनुभवी फैकल्टी द्वारा आपको अध्ययन कराया जाएगा।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, प्रधानाचार्य अर्जुन पुनिया, नायब तहसीलदार पारसमल दहिया, व्याख्याता एवं स्वीप प्रभारी रामेश्वरी चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक मेहताब सिंह, भंवरराम जोहिया समेत समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस दौरान जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने मेंहदी माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

जिला कलक्टर ने बताया कि विद्यार्थी भावी मतदाता है जो लोकतंत्र के रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने मतदान को मतदाता का अधिकार बताते हुए इसे देश हित में प्रयोग करने का आह्वान किया।

जिला कलक्टर ने बताया कि हम नई पीढ़ी को जागरूक कर देश सेवा में अहम योगदान कर सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन का उद्देश्य सक्षम बनना है, हमे अपने जीवन में अच्छी बातों को अंगीकार करना चाहिए। जीवन में दोहराव को स्थिति में रही विचार लाइट हाउस का कार्य करके हमारा मार्गदर्शन करते है। उन्होंने विद्यार्थियों को कल की चिंता छोड़ आज को अधिक महत्व देने पर बल दिया। 

कार्यक्रम के दौरान स्वीप प्रभारी राजेश्वरी चौधरी ने होम वोटिंग, फॉर्म नंबर 7,8,6B और 8 की जानकारी देकर मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की। अध्यापक भंवराराम ने वोटर हेल्प लाइन, ईवीएम से जुड़े प्रश्नों, केवाईसी एप, चुनाव संबंधी गतिविधियों, चुनाव के दौरान ले जाने वाले दस्तावेज आदि की जानकारी प्रदान की।

 स्वीप कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ईवीएम और वीवी पैड का प्रदर्शन कर मतदान प्रक्रिया से अवगत करवाया गया।

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन संतोष पटेल ने किया।

कार्यक्रम के पश्चात जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने राजकीय महिला महाविद्यालय में स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।