हरियाणा के पानीपत से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन महिलाओं के साथ उसके परिवार के सदस्यों के सामने गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। हरियाणा से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश के पानीपत में तीन महिलाओं के साथ उसके परिवार के सदस्यों के सामने गैंगरेप किया गया। चार अनजान पुरुषों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुरुवार को इस अपराध की जानकारी दी। यह घटना बुधवार देर रात की है। रात के अंधेरे में चार बदमाश परिवार के घर में घुस गए। उन्होंने परिवार के लोगों को रस्सियों से बांध दिया और फिर तीन महिला श्रमिकों से गैंग रेप किया। आरोपियों के पास चाकू और अन्य धारदार हथियार थे। एक महिला पर किया हमला पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पैसे और आभूषण भी लूट लिए। घटना बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात 1 बजे की बताई जा रही है। हथियार के दम पर बदमाशों ने मजदूर के परिवार को बंधक बनाया। पु्लिस के मुताबिक, वहीं एक दूसरे मामले में बुधवार रात को ही एक महिला पर हमला कर दिया और उसके पति को लूट लिया। यह घटना गैंग रेप वाली जगह से करीब एक किलोमीटर दूर हुई, जिसमें महिला की मौत हो गई। एक ही गांव की दोनों घटनाएं पुलिस को दूसरी घटना में भी उन्हीं लोगों के शामिल होने का संदेह है, जो गैंग रेप में शामिल थे, क्योंकि हमलावरों ने जबरन दंपति के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने उस व्यक्ति के पैसे और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। पानीपत के मतलौडा पुलिस थाने के प्रभारी विजय ने कहा कि दोनों घटनाएं एक ही गांव की हैं। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ધનસેરા ચેકપોસ્ટ ખાતેથી ફોર વિલ ગાડીમાં ઈંગ્લીશ દારૂની હેરા ફેરી કરતા બે આરોપીઓને ઝડપી પાડતી તાલુકા પોલીસ
ધનસેરા ચેકપોસ્ટ ખાતેથી ફોર વિલ ગાડીમાં ઈંગ્લીશ દારૂની હેરા ફેરી કરતા બે આરોપીઓને ઝડપી પાડતી...
અમરેલી 100 એસ. ટી બસને મોકલવાનો નિર્ણય કરાયો
અમરેલી 100 એસ. ટી બસને મોકલવાનો નિર્ણય કરાયો
Odisha Train Accident: Pawan Khera ने साधा PM Modi पर निशाना बोले- कैमरामैन की पूरी टीम लेकर...
Odisha Train Accident: Pawan Khera ने साधा PM Modi पर निशाना बोले- कैमरामैन की पूरी टीम लेकर...
લોકલાડીલા મુખ્યમંત્રી શ્રી ભુપેન્દ્રભાઈ પટેલની સાથે સમસ્ત ગુજરાત મોઢ - મોદી સમાજનો સ્નેહમિલન કાર્યક્રમ ગાંધીનગર ખાતે યોજાયો
જેમાં સમસ્ત ગુજરાત મોઢ - મોદી સમાજ ગુજરાતના પ્રમુખ શ્રી સોમાભાઇ મોદી , કેબિનેટ મંત્રી શ્રી...
देवगिरी नागरी सहकारी बँक शाखा गंगापूर येथे सहकार मेळावा उत्साहात संपन्न
औरंगाबाद :- दि.१९ नो.(दीपक परेराव) दि. 14 नोव्हेंबर 22 ते दि.20 नोव्हेंबर 22 देवगिरी बँकेत सहकार...