मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार 14 सितंबर को एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। एक्सीडेंट के साथ ही प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। प्लेन में 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 3 लोग घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लेन मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के नाम से रजिस्टर्ड है। प्लेन में जेएम बैक्सी कंपनी के मालिक कोटक और उनके परिवार के लोग सवार थे। जेएम बैक्सी कंपनी लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में काम करती है।

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट मुंबई के रनवे 27 पर फिसल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।