Samsung Galaxy S23 FE का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। दरअसल Samsung Galaxy S23 FE को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 FE को ऑफिशियस सपोर्ट पेज पर स्पॉट किया गया है। मालूम हो कि इससे पहले भी फोन को को ब्लूटुथ एसआईजी वेबसाइट पर भी देखा गया है।

Sponsored

कृष्णा हाइट्स - कोटा

कृष्णा हाइट्स की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

Samsung Galaxy S23 FE बहुत जल्द यूजर्स के लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन को लेकर बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं। फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट भी किया गया है। इसी कड़ी में सैमसंग के इस फोन को ऑफिशियल सपोर्ट पेज पर स्पॉट किया गया है। दरअसल, Samsung Galaxy S21 FE के बाद Samsung Galaxy S23 FE इस फैन एडिशन का अपकमिंग फोन है।

Samsung Galaxy S23 FE का सपोर्ट पेज हुआ लाइव

दरअसल सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 FE को कजाकिस्तान की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा गया है। वेबसाइट पर फोन का मॉडल नंबर देखा गया है।

फोन को SM-S711B/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को ब्लूटुथ एसआईजी वेबसाइट पर भी देखा गया है। बता दें, Samsung Galaxy S23 FE के फीचर्स को लेकर अभी किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है

कब लॉन्च होगा Samsung Galaxy S23 FE

Samsung Galaxy S23 FE को लेकर माना जा रहा है कि फोन सितम्बर आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। कुछ मार्केट में फोन इसी साल एंट्री कर सकता है। वहीं बाकी के मार्केट के लिए फोन को अगले साल 2024 की शुरुआत तक लाए जाने की उम्मीद की जा रही है।

Samsung Galaxy S23 FE की खूबियां

Samsung Galaxy S23 FE की खूबियों को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं-

माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S23 FE को 6.4 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है।

डिस्प्ले को 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर के साथ लाया जा सकता है।

फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10-megapixel फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

फोन के बैक पैनल पर 50-megapixel प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, 8-megapixel टेलीफोटो कैमरा और 12-megapixel अल्ट्रा वाइड सेंसर मिल सकता है।

Samsung Galaxy S23 FE को Exynos 2200 और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।