Newsclick China Funding कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज संसद सदस्यता बहाल हो गई। राहुल के संसद पहुंचने के साथ ही भाजपा ने उनपर और कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी एक न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक के साथ मिलकर देश विरोधी अभियान चला रही है। 

Newsclick को चीनी फंडिंग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, चीन और न्यूजक्लिक का एक ही रिश्ता का और वो है भारत का विरोध। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा,

राहुल गांधी की 'नकली मोहब्बत की दुकान' में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है। चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी अभियान चला रहे थे।

निशिकांत दुबे का राहुल पर कटाक्ष

संसद में मामला उठाते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल की नफरत की दुकान चायनीज समान से भरी हुई है। कांग्रेस पार्टी की नीति चीन के साथ मिलकर भारत तोड़ने की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को कांग्रेस पार्टी के चीन के फंडिंग की जांच करनी चाहिए।