लालगंज रायबरेली - लालगंज सीएचसी के हेल्थ वेलनेस सेंटर महाखेड़ा में सास बहू बेटा सम्मेलन कार्यक्रम का आयेजन किया गया।जिसमे सभी लाभार्थियों को परिवार नियोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमे स्थाई विधि जैसे पुरुष नसबंदी ,महिला नसबंदी और अस्थाई विधि जैसे अंतरा ,छाया , कॉपर टी, इसी पिल्स, कंडोम के प्रयोग में बारे में बताया गया कार्यक्रम के सायोजक श्री महेंद्र कुमार सी एच ओ, श्रीमती मीना एएनएम के द्वारा बहुत अच्छे से किया गया।श्री महेंद्र कुमार जी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सास बहू और बेटा के मध्य समन्वय और संवाद के माध्यम से परिवार नियोजन को लेकर बेहतर माहौल बनाना है जिसमें वह प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति अपनी अवधारणाओं व्यवहार एवं विश्वास में बदलाव ला सकें उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश मामलों में देखा गया है कि परिवार नियोजन को लेकर पुरुष का निर्णय सर्वोपरि होता है इसलिए इस आयोजन में पुरुष की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बेटे का प्रतिभाग करवाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिलीप कुमार शर्मा (बी पी एम) जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, एवम श्री ललित कुमार स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जी ने परिवार नियोजन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की व् श्री अतुल कुमार विमल जी ने मलेरिया एवम फाइलेरिया के प्रति आमजन में जागरूकता प्रदान कार्यक्रम में समस्त आशा , आंगनबाड़ी, एएनएम के द्वारा कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर तरीके से कराया गया ।इस सम्मेलन के दौरान 2 बच्चों के बाद परिवार नियोजन का स्थाई साधन अपनाने वाले और कोई साधन ना अपनाने वाले दंपत्ति भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर अपना अनुभव साझा किया।इस मौके पर लक्षित दंपत्ति की काउंसलिंग कर उनको परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों की जानकारी देते हुए बास्केट ऑफ चॉइस में मौजूद साधनों से अवगत कराया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PM मोदी के 'जय बजरंगबली' के आह्वान पर ओवैसी ने साधा निशाना, बोले- 'ठीक है अगर मैं तकबीर उठाने को कहूं तो?'
नई दिल्ली, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन...
भजनलाल सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, 155 पुलिस अधिकारियों का तबादला
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सोमवार को पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 155 पुलिस उपाधीक्षकों...
ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी परिवेदनाएं आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश। बाड़मेर आगोर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जन सुनवाई में पहुंची जिला कलक्टर।
बाड़मेर,07 नवंबर। जिला कलक्टर टीना डाबी ने गुरूवार को बाड़मेर आगोर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित...
अटरू के रतनपुरा में खेत से निकला वर्गाकार शिवलिंग
अटरू क्षेत्र में किरच किरच कर बिक्री पुरा संपदा के प्राचीन मंदिरों के अवशेष इस बात की गवाही देते...
અમીરગઢ ચેકપોસ્ટ પર થી પિસ્તોલ અને જીવતા કારતૂસ સાથે એક શખ્સ ઝડપાયો, ત્રણ ફરાર..
અમીરગઢ ચેકપોસ્ટ પર થી પિસ્તોલ અને જીવતા કારતૂસ સાથે એક શખ્સ ઝડપાયો, ત્રણ ફરાર..
અમીરગઢ પોલીસે...