जनपद लखनऊ में,13सदस्य निर्विरोध निर्वाचित विधान परिषद में।बतादे कि लखनऊ उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर हुए।चुनाव में सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध। निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने बृहस्पतिवार को दोपहर 3 बजे नामांकन वापसी का अंतिम समय समाप्त होने के बाद, सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध। निर्वाचित होने की घोषणा की।विधान परिषद में भाजपा के डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और रामतीरथ सिंघल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, रालोद के योगेश चौधरी और सुभासपा के बिच्छेलाल रामजी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। डॉ. महेंद्र सिंह तीसरी बार, पाठक, कटारिया और आशीष दूसरी बार सदस्य निर्वाचित हुए हैं। सपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, बलराम यादव और किरनपाल कश्यप निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी दुबे ने नव निर्वाचित सदस्यों को उनके प्रमाण पत्र सौंपे। नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 मई से प्रभावी होगा और 5 मई 30 तक रहेगा।विधान परिषद में अब कांग्रेस के बाद अब बसपा की सदस्य संख्या भी शून्य हो जाएगी। बसपा के एक मात्र सदस्य डॉ. भीमराव आंबेडकर का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो जाएगा। विधान परिषद में 6 मई भाजपा के सदस्यों की संख्या घटकर 82 से 79 हो जाएगी। सपा की सदस्य संख्या 8 से बढ़कर 10 हो जाएगी। वहीं परिषद में रालोद, सुभासपा का खाता खुल जाएगा। अपना दल एस की संख्या एक ही रहेगी। विधान परिषद में अभी सदस्यों के दो पद रिक्त है। सपा के सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद एक पद रिक्त हो गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
One arrested with fake gold biscuit at Tezpur
Tezpur: Based on an input provided by Gajraj Intelligencers, Salonibari Police launched an...
ईईएसएल संपर्क पथदिव्यांच्या तक्रारीसाठी मोबाईल एप्लिकेशन
"ईईएसएल संपर्क" पथदिव्यांच्या तक्रारीसाठी मोबाईल एप्लिकेशन
गडचिरोली, दि.१ : गडचिरोली...
વોટર હેલ્પલાઈન એપ્લીકેશનની મદદથી ચૂંટણીકાર્ડને આધારકાર્ડ સાથે લિંક કરી શકાશે
ભારતીય ચૂંટણીપંચની સૂચના અનુસાર દરેક મતદારે પોતાનું ચૂંટણીકાર્ડ આધારકાર્ડ સાથે લિંક કરવાનું રહે...