नई दिल्ली,  MP Assembly Election 2023: कांग्रेस (Congress) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने  प्रचार और चुनाव समिति का गठन किया है।

किसे बनाया गया प्रचार समिति का अध्यक्ष?

प्रचार समिति का अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuriya) को बनाया गया है। समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल और विवेक तन्खा को भी शामिल किया गया है।

जीतू पटवारी को समिति में किया गया शामिल

इसके अलावा, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चौधरी, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह और सभी फ्रंटल संगठनों के राज्य प्रमुखों के साथ एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग के राज्य अध्यक्षों को चुना गया है।

कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति का किया गठन

कांंग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमलनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति का भी गठन किया है। इस समिति में गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजय लक्ष्मी साधौ, तरूण भनोट और ओमकार सिंह मरकाम भी शामिल हैं।

इसके अलावा, समिति में सुखदेव पांसे, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, आरिफ मसूद और सभी फ्रंटल संगठनों के प्रदेश प्रमुख भी कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य हैं।

रणदीप सिंह सुरजेवाला को बनाया गया वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक

यह घटनाक्रम कांग्रेस द्वारा पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक और चंद्रकांत हंडोरे को मध्य प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने के एक दिन बाद आया है। पार्टी के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के विद्रोह और उनके 22 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कारण सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस राज्य में सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।