गुनौर : पन्ना जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया ने गुनौर मंडल मैं बद्री प्रसाद पटेल निवासी गुनौर को भारतीय जनता पार्टी मण्डल गुनौर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस दौरान बद्री प्रसाद पटेल ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास करते हुए जो जिम्मेवारी सौंपी है। उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। बधाई देने वालों में भाजपा जिला मंत्री अमिता बागरी,मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र अवधिया, महामंत्री रामनारायण दहिया, धर्मेंद्र तिवारी,आशु देव बुंदेला युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी