Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now

Instagram ने पेश किया नया फीचर, यूजर्स को देगा बेहतर अनुभव, जानें कैसे करता है काम

Instagram अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए अपने फीचर्स को अपग्रेड करता रहता है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए कंपनी अपने नए फीचर को लॉन्च कर दिया है। इस फीचर के साथ सही ट्रेंडिंग और क्रिएटर्स द्वारा सहेजे गए टेम्प्लेट्स या ऑडियों के आधार पर कैटगरी के आधार ब्राउज करने देता है। 

इंस्टाग्राम भारत और दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले टॉप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाता रहता है। टेम्प्लेट ब्राउजर भी उनमें से एक है, जो यूजर्स को अनुशंसित, ट्रेंडिंग और क्रिएटर्स द्वारा सहेजे गए टेम्प्लेट या ऑडियो के आधार पर कैटेगरी के आधार पर टेम्प्लेट ब्राउज़ करने में सक्षम करेगा।

इंस्टाग्राम पर टेम्पलेट ब्राउजर नाम से एक नया फीचर पेश किया है। यह फीचर इंस्टाग्राम रील्स टेम्प्लेट के लिए एक नया अपडेट है और इससे यूजर्स के लिए रील्स बनाना आसान हो जाएगा।

बेहतर यूजर एक्सपीरियंस

इंस्टाग्राम ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि हम एक नए और बेहतर टेम्पलेट ब्राउजर के साथ शुरुआत करते हुए, आपके लिए अपनी अगली रील के लिए प्रेरणा ढूंढना आसान बना रहे हैं। टेम्प्लेट ब्राउजर यूजर्स को अनुशंसित, ट्रेंडिंग और क्रिएटर्स द्वारा सहेजे गए टेम्प्लेट या ऑडियो के आधार पर कैटेगरी पर टेम्प्लेट ब्राउज करने में सक्षम करेगा।

इंस्टाग्राम पर टेम्प्लेट ब्राउजर तक कैसे पहुंचें

  • रील बनाने के लिए टेम्प्लेट ब्राउजर को एक्सेस के लिए आप ये तरीका बना सकते हैं।
  • सबसे पहले होम पेज से क्रिएट बटन पर टैप करें।
  • अब ‘Reels’ पर टैप करें।
  • इसके बाद अपनी कैमरा गैलरी खोलने के लिए स्क्रीन के निचले-बाएं कोने में इमेज पर टैप करें।
  • अब ‘टेम्पलेट्स’ पर टैप करें।
    • इसके बाद क्रिएटर्स कैमरा आइकन पर टैप करके, फिर ‘टेम्पलेट्स’ पर टैप करके रील्स टैब के माध्यम से टेम्प्लेट ब्राउजर भी ढूंढ सकते हैं।
  • कैसे काम करता है फीचर

    यह इंस्टाग्राम क्रिएटर्स को अन्य रील्स से आसानी से टेम्पलेट उधार लेने की अनुमति भी दे रहा है, जो उन्हें प्लेटफॉर्म पर रील्स को ब्राउज करते समय दिलचस्प लगता है। अन्य रील्स से टेम्प्लेट का उपयोग करने के लिए, एक क्रिएटिव शुरुआत करने के लिए रील पर ‘यूज टेम्प्लेट’ बटन पर टैप कर सकता है।

  • क्रिएटर्स रील में ‘टेम्पलेट बाय’ बटन पर टैप करके यह भी देख सकते हैं कि दूसरों ने टेम्प्लेट का उपयोग कैसे किया है। इस पर क्लिक करके, आप टेम्पलेट के क्रिएटिव उपयोग के कुछ सैंपल देख सकते हैं। गौरतलब है कि टिकटॉक के ऐप पर एक समान सुविधा है, जहां निर्माता टेम्पलेट और प्रभाव लागू कर सकते हैं।

Search
Categories
Read More
ગુજરાતમાં નશાના કારોબાર બાબત બીજેપી પર પ્રહાર કરતા ગોપાલ ઇટાલીયા નો પ્રહાર, #aamaadmiparty live..!
ગુજરાતમાં નશાના કારોબાર બાબત બીજેપી પર પ્રહાર કરતા ગોપાલ ઇટાલીયા નો પ્રહાર, #aamaadmiparty live..!
By RAVI B Meghwal 2022-08-17 19:35:29 0 76
બેટ-દ્વારીકામાં બોટ દુર્ઘટના સર્જાય તેની રાહ જોવે છે તંત્ર #dwarka #betdwarka
બેટ-દ્વારીકામાં બોટ દુર્ઘટના સર્જાય તેની રાહ જોવે છે તંત્ર #dwarka #betdwarka
By DAILY NEWS 2022-10-31 10:57:11 0 2
ભાટીયામા બે કલાક મા બે ઇંચ વરસાદ વરસતા રસ્તાઓ પર પાણી ભરાયેલ જોવા મળ્યા...
ભાટીયામા બે કલાક મા બે ઇંચ વરસાદ વરસતા રસ્તાઓ પર પાણી ભરાયેલ જોવા મળ્યા...
By Nagesh Modedara 2022-09-15 14:03:25 0 6
Gold Price Today: Dhanteras से पहले फिर सस्ता हुआ सानो, खरीदारी का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा!
Gold Price Today: Dhanteras से पहले फिर सस्ता हुआ सानो, खरीदारी का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा!
By Aman Gupta 2023-11-09 09:44:15 0 0