Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now

तृणमूल सांसद शताब्दी रॉय ने शुरू की विपक्षी खेमे में PM उम्मीदवारी पर बहस, कहा-कांग्रेस रेस में नहीं तो...

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस पार्टी से सांसद शताब्दी राय ने कहा है कि हम चाहेंगे कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार बनें। इससे पहले मंगलवार को विपक्षी दलों की दूसरी बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को सत्ता को लोभ नहीं है।

उन्होंने कहा था कि हम आइडिया ऑफ इंडिया, संविधान, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम साथ आए हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि हम जानते हैं कि हमारे बीच कुछ मतभेद है। लेकिन वे इतने बड़े भी नहीं है कि किनारे ना रखा जा सके।

'2024 का चुनाव इंडिया बनाम NDA'

आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। पिछले 9 वर्षों में एनडीए की कोई बैठक नहीं बुलाई गई थी। लेकिन, उन्होंने कल बैठक बुलाई। बीजेपी कहती थी 'एक अकेला सब पर भारी' लेकिन अब वे ऐसा नहीं कह रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा," विपक्षी एकता से एनडीए घबराया हुआ है। 2024 में इंडिया ही जीतेगा। अब यह चुनाव एनडीए बनाम इंडिया हो गया है और इंडिया जीतेगा। यह एक अच्छा नाम है - इंडिया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसका प्रस्ताव किसने रखा। सीट बंटवारे और चुनाव प्रचार जैसे मुद्दे अगले चरण में तय किए जाएंगे।"

 

Search
Categories
Read More
अमानवीयता ऐसी कि पेड़ पर लटके शव का वीडियो बनाते रहे लोग,जानिए क्या पूरा मामला
लोहावट में बीती रात स्टेट हाईवे के निकट पेड़ से लटक कर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली. अमानवीयता तो...
By Hemant Sharma 2024-06-24 05:53:55 0 0
DAHOD: બાળકો ઇન્ફ્લુએન્ઝા H3 N2 વાયરસની ઝપેટમાં,‎ @Youth24NewsGujarati 
DAHOD: બાળકો ઇન્ફ્લુએન્ઝા H3 N2 વાયરસની ઝપેટમાં,‎ @Youth24NewsGujarati 
By Wajid Khan 2023-03-27 07:17:19 0 0
तिल चौथ 17 जनवरी शुक्रवार को , चौथ माता मंदिर होगा मेले का भव्य आयोजन
तिल चौथ 17 जनवरी शुक्रवार को, चौथ माता मंदिर होगा मेले का भव्य आयोजन चौथमाता मंदिर परं 2 लाख से...
By K K Rathore 2025-01-16 15:29:51 0 0