नई दिल्ली,  साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले NDA और विपक्षी दलों की अलग-अलग बैठक हुई। NDA के जवाब में विपक्षी दलों ने अपने गुट के नाम का एलान कर दिया है। विपक्षी दलों के गुट का नाम इंडिया होगा।

विपक्षी दलों के 'इंडिया' पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार

हालांकि, विपक्षी दलों के गठबंधन के नए नाम इंडिया पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने हमला बोला है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारा संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने की कोशिश करनी चाहिए, हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे।