MP- बार्डर में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौतः ट्रक ने कार और राहगीरों को रौंदा, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, देखिए LIVE VIDEO

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा जिला बड़वानी- धुलिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में लगभग 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

समाचार के लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

जानकारी के अनुसार हादसा एमपी महाराष्ट्र धुलिया जिले के पलासनेर में नेशनल हाईवे क्रमांक 3 में हुआ है। बताया जाता है कि हादसा बिजासन घाट उतरते समय अनियंत्रित ट्रक के कारण हुआ है। अनियंत्रित ट्रक एकसाथ कई वाहनों को रौंदते हुए सड़क किनारे होटल में घुस गया। इस दौरान ट्रक ने पैसेंजर गाड़ियों को भी टक्कर मार दी जिससे 30 से 40 लोगों के घायल होने की संभावना है। 9 से ज्यादा लोगों मौत की आशंका है।

घटना महाराष्ट्र के धुलिया जिले के सांगली थाना क्षेत्र के पलासनेर गांव की है। घायलों को स्थानीय लोगों कि मदद से धुलिया जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना पर सांगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारण वहां पर जाम लग गया था। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। लोगों के शव सड़क पर बिखरे हुए थे। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में गिट्टी भरी हुई थी। हादसे के बाद कई लोग गिट्टी में दब गए थे, जिसे फावडे़ की मदद से बाहर निकाला गया। जिसने भी यह दृष्य देखा उसका दिल दहल गया।