नर्मदा में तैर रहे पत्थरों ने बढाई लोगों की उत्सुकता,

 देखें वीडियोनर्मदा तट में शनिवार की सुबह एक अजीबोगरीब नजारा देखने में आया। यहां लोगों ने पत्थरों के ऐसे टुकड़े देखे, जो वजनी होने के बावजूद पानी में तैरते रहे। जैसे ही यह जानकारी लोगों को लगी, इसके बाद जिनको भी हाथों ये पत्थर लगे, वो पत्थरों को लेकर अपने-अपने घरों को चले गए। इसके बावजूद उत्सुक लोगों का दिन भर यहां आना-जाना लगा रहा।

जानकारों का मानना है कि संभवत: ऐसे ही पत्थरों का इस्तेमाल श्री रामसेतु के निर्माण में किया गया था। ऐसे पत्थर वहां पाए भी जाते हैं, इसलिए संभव है कि किसी ने वहां से लाकर इन पत्थरों को जिलहरी घाट पर रख दिया हो, लेकिन उनकी विशेषता पर लोगों की दृष्टि अब पड़ पाई हो।

इस खबर की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने भी इसे लेकर अपना कौतूहल व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आम तौर पर ऐसा होता नहीं है, लेकिन वास्तविकता क्या है, इस बारे में जानकारी इकट्ठी कराएंगे।