इस साल भारत आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव में जहां पूरा देश इसके जश्न के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान से लेकर सोशल मीडिया पर भी आजादी का उत्सव मनाया जा रहा है।लेकिन देश का एक राज्य ऐसा भी है जहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है। दरअसल आजाद भारत का गोवा ऐसा राज्य है जहां स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है। आइए जानते हैं आखिर क्यों गोवा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है।

इसलिए नहीं मनाया जाता गोवा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Goa is not celebrated Independence day on 15 August )

15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की हुकूमत से पूर्ण रूप से आजाद हो गया था। लेकिन गोवा वह राज्य था जिस पर भारत की आजादी के बाद भी पुर्तगालियों का राज बरकरार था। इसलिए गोवा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है। बता दें कि गोवा पर लगभग पुर्तगालियों ने 400 साल राज किया था और भारत को आजादी मिलने के बाद गोवा 14 साल बाद यानी कि 1961 में गोवा पुर्तगालियों की हुकूमत से आजाद हुआ था। बता दें कि साल 1510 में अलफांसो-द-अल्बुकर्क के नेतृत्व में पुर्तगालियों ने गोवा पर हमला बोला था। जिसके बाद से ही गोवा पुर्तगालियों के कब्जें में आ गया था।

इसके अलावा भारत सरकार ने कई बार गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त कराने का प्रयास भी किया लेकिन पुर्तगालियों ने गोवा छोड़ने से मना कर दिया। दरअसल गोवा को मसाला व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण जगह माना जाता था और मसालों के कारोबार से पुर्तगालियों को बहुत मुनाफा भी होता था। इसलिए उन्होंने गोवा पर अपना राज इतने लम्बें समय तक बरकरार रखा।