राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से नागौर लोकसभा सीट काफी अहम है. इस सीट पर आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और बीजेपी की ज्योति मिर्धा के बीच सीधा मुकाबला है. कम मतदान होने की वजह से सीट पर काफी गहमा गहमी है. लेकिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.इस बीच सीटवार जारी किये गए एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकडे सामने आ रहे है . एग्जिट पोल रिजल्ट के मुताबिक, नागौर लोकसभा सीट पर आरएलपी के हनुमान बेनीवाल और बीजेपी की ज्योति मिर्धा के बीच कड़ा मुकाबला है. हालांकि क्लोज फाइट में यहां बीजेपी लीड लेती हुई दिख रही है. नागौर सीट से भारतीय जनता पार्टी की ज्योति मिर्धा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से हनुमान बेनीवाल, बहुजन समाज पार्टी के डॉ गजेन्द्र सिंह राठौड़, अभिनव राजस्थान पार्टी से डॉ अशोक चौधरी, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (सेक्युलर) से हनुमान सिंह कालवी मैदान में हैं. वहीं अमीन खान, प्रेमराज खारड़िया, राजकुमार जाट, और हरिराम निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं. इन सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 4 जून को होगा. नागौर लोकसभा सीट पर दिलचस्प बात यह है कि पिछले बार के चुनाव में यहां से ज्योति मिर्धा कांग्रेस की उम्मीदवार थीं. अब वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. वहीं हनुमान बेनीवाल पिछली बार बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर आरएलपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. लेकिन 2024 के चुनाव में यह मामला बिल्कुल उलट है. इस बार नागौर सीट से हनुमान बेनीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरे थे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
હળવદ નગરપાલિકા દ્વારા દબાણ હટાવ ઝુંબેશ હાથ ધરી પણ માત્ર એકજ લારીગલ્લો હટાવતા અનેક તર્કવિતર્ક સર્જાયા
હળવદ નગરપાલિકા દ્વારા દબાણ હટાવ ઝુંબેશ હાથ ધરી પણ માત્ર એકજ લારીગલ્લો હટાવતા અનેક તર્કવિતર્ક સર્જાયા
શહેરના ઈન્ડસ્ટ્રીયલ વિસ્તારોમાં કર્મચારીઓને હાથ-પગ તોડી નાંખવાની ધમકી આપતા અસામાજીક તત્વો સામે ઠોસ કાર્યવાહી
શહેરના ઈન્ડસ્ટ્રીયલ વિસ્તારોમાં કર્મચારીઓને હાથ-પગ તોડી નાંખવાની ધમકી આપતા અસામાજીક તત્વો સામે...
PM मोदी आज 50 लाख कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक, कर्नाटक जीतने के लिए झोंक रहे पूरी ताकत
Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुवार 27 अप्रैल को कर्नाटक में 50...
શ્રી નવદુર્ગા વિદ્યાલય માં ઉજવાયો પતંગોત્સવ..
કાંકરેજ :- શ્રી નવદુર્ગા વિદ્યાલય માં પતંગોત્સવ ઉજવાયો.,,ઉતરાયણ પર્વ ના માત્ર ગણતરીના કલાકો બાકી...
બાળકોને વિનામૂલ્ય શિક્ષણ આપવામાં આવે છે
બાળકોને વિનામૂલ્ય શિક્ષણ આપવામાં આવે છે