गुनौर : भारतीय जनता पार्टी मंडल गुनौर के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र अवधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गुनौर तहसील अंतर्गत आने वाले डिघोरा ग्राम के ग्राम पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी का बूथ विजय अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ 

जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता द्वारा पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान जिले से आए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,जिला महामंत्री राजेश वर्मा, जिला मंत्री व गुनौर मंडल प्रभारी अमिता बागरी द्वारा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूती से काम करने के लिए शपथ दिलाई गई जिसमें नारा लगवाया गया कि हम घर घर जाएंगे और हर मतदाता को जगायेंगे

 इस दौरान इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष/संयोजक सुशील त्रिपाठी जी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश वर्मा जी, मंडल प्रभारी/जिला मंत्री अमिता बागरी जी, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र अवधिया जी, मंडल उपाध्यक्ष आदरणीय विजय चौबे जी, महामंत्री रामनारायण दाहिया जी, जिला पंचायत प्रतिनिधि आदरणीय अंगद प्रजापति जी, पार्षद प्रतिनिधि आदरणीय बद्री पटेल जी,आईटी सेल जिला संयोजक बृजेन्द्र खंपरिया जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशुदेव बुंदेला जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा दीपशिखा मिश्रा जी, पार्षद प्रतिनिधि अवधेश पाठक जी, अंकित शर्मा जी युवा मोर्चा गुनौर मडल महामंत्री सहित मंडल एवं मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।