पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा आज गुनौर पहुंचे जहां उन्होंने गुनौर हेलीपैड स्थल पर पहुंच मौके का निरीक्षण किया साथ ही सुंगरहा महाविद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुखिया पन्ना जिले की गुन्नोर विधानसभा के गुनोर नगर आ रहे हैं महिला सशक्तिकरण को लेकर यह कार्यक्रम रखा जा रहा है 

Sponsored

स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकण्डरी स्कूल बूंदी (राजस्थान)

प्रवेश प्रारंभ | लगातार 37 वर्षों से सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाली ज़िले की अग्रणी संस्था | कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक | संकाय : कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि

जहां प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को संबोधित करेंगे एवं शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों के बीच बखान करेंगे हालांकि अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का आना गुनौर विधानसभा में निश्चित किया है प्रशासन से प्राप्त जानकारी जो सामने आई है उसमें यह बताया जा रहा है कि 22 मई को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान गुनौर पहुंचेंगे जिसकी तैयारियों को लेकर प्रशासन लगा हुआ है पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र द्वारा हेलीपैड का निरीक्षण किया गया साथ ही महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया गया जहां प्रशासन मौजूद रहेगा निरीक्षण के दौरान पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व गुनोर एस डी एम के एस गौतम सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा