गुनौर -- तहसील मुख्यालय गुनौर में संचालित शराब की दुकानों से शराब की जो बिक्री हो रही है वह तो शासन बिकवा कर अपना राजस्व अर्जित कर रही है । किंतु जो दुकान प्रत्येक छोटे बड़े गांव में चल रही हैं इसका उत्तर किसी के पास नहीं है । इसके लिए यह कहावत चरितार्थ हो रही है कि जब बारी ही खेत को खाने लगे तो अब क्या किया जाये ।यही हाल गुनौर में अवैध रूप से गांव में बिकने वाली शराब का है । इसके नियंत्रण के लिए विधिवत आबकारी विभाग है जिनकी जिम्मेदारी है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी उपयोग हेतु शासन द्वारा संचालित दुकान से ही दुकान संचालित होने के समय में निर्धारित मात्रा में शराब खरीद सकता है । निर्धारित मात्रा से अधिक खरीदने एवं अपने पास रखने पर दंड का विधान है ।किंतु आबकारी विभाग ने तो शायद खुली छूट दे रखी है । दूसरी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की भी है कि शराब की अवैध बिक्री ना हो इसके लिए सतत निगरानी रखें किंतु उन्हें भी कोई मतलब नहीं है उसी का परिणाम है गुनौर क्षेत्र के जिस गांव में देखो उसी गांव में शराब उपलब्ध हो जाएगी जब जन-जन को पता है कि इस गांव में इस स्थान पर शराब मिलती है तो क्या इसकी जानकारी पुलिस को नहीं होगी । दूसरा सवाल यह उठता है कि जब गांव में शराब नियमित रूप से पहुंचती है तो कैसे पहुंच रही है एक दिन चोरी से पहुंच सकती है किंतु नियमित नहीं यह हर कोई समझ सकता है । किंतु पुलिस अनजान बनी रहती है ।इसी का परिणाम है कि गांव में दारु खोरी के चलते आए दिन विवाद होते हैं एक्सीडेंट होते हैं कई परिवार कई व्यक्ति तो इसी के कारण बर्बाद हो गए ।समाज के सभ्य संस्कारी परिवारों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है किंतु गुनौर पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है । समाचार के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है कि गुनौर क्षेत्र में गांव गांव में बिकने वाली अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगे इसके लिए नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करना चाहिए । ताकि समाज के कई परिवार कई व्यक्ति उजड़ने से बच सकें ।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने नकली 'Amul घी' का भंडाफोड़ किया | Aaj Tak News
Breaking News: Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने नकली 'Amul घी' का भंडाफोड़ किया | Aaj Tak News
ધ્રાંગધ્રાના જનતા જીન ગ્રાઉન્ડ ખાતે ક્રિકેટ ટુર્નામેન્ટ યોજાઈ પુર્વે કેબિનેટ મંત્રી આઇ કે જાડેજા તથા ધારાસભ્ય ઉપસ્થિત રહ્યા,,
સુરેન્દ્રનગર જીલ્લા ના ધ્રાગધા શહેરના જનતા જીન ગ્રાઉન્ડ ખાતે ક્રિકેટ ટુર્નામેન્ટ યોજાઈ હતી આ...
‘ঘৰে ঘৰে জাতীয় পতাকা’ অভিযান সন্দৰ্ভত শোণিতপুৰ জিলা দুৰ্যোগ ব্যৱস্থাপনা প্ৰাধিকৰণৰ সজাগতামূলক কাৰ্যসূচী
অহা ১৩ৰ পৰা ১৫ আগষ্টলৈ চলিব লগীয়া ‘ঘৰে ঘৰে জাতীয় পতাকা’ (হৰ ঘৰ তিৰংগা) অভিযানৰ বিষয়ে...
સનફાર્મા રોડ સનસાઈન પ્લે સ્કુલ ફેશન શોનું આયોજન 2022 | Spark Today News Vadodara
સનફાર્મા રોડ સનસાઈન પ્લે સ્કુલ ફેશન શોનું આયોજન 2022 | Spark Today News Vadodara
Infinix के सेल्फ डेवलप्ड चिप वाले तगड़े फोन भारत में होने जा रहे लॉन्च, कंपनी ने लगाई अपनी मुहर
इनफिनिक्स ने हाल ही में Infinix Note 40 Pro 5G Series को ग्लोबली लॉन्च किया है। इस पावरफुल सीरीज...