Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now

शाइस्ता की मददगार लेडी डॉन का चेहरा हुआ बेनकाब, धूमनगंज थाने की महिला हिस्ट्रीशीटर है मुंडी पासी

24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस लगातार फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश कर रही है। साथ ही शाइस्ता के करीबियों पर भी पुलिस और एसटीएफ की नजर है। अब पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस को महिला डॉन मुंडी पासी की तस्वीर मिल गई है। अब तक पुलिस के पास मुंडी पासी की कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं थी।उमेश पाल हत्याकांड में मुंडी पासी का नाम भी सामने आ रहा है। यह महिला शाइस्ता के साथ लगातार देखी जा रही थी। यह धूमनगंज थाने की महिला हिस्ट्रीशीटर है। इस पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं।

15 अप्रैल को हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या

अतीक-अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने रिमांड पर लिया था। हत्या वाले दिन दोनों पुलिस के साथ निशानदेही के लिए गए थे। वापसी में उनका मेडिकल काल्विन अस्पताल में हुआ था। वहां से निकलने के बाद मीडिया कर्मियों के वेश में आए अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी ने मौका पाते ही अतीक-अशरफ को गोलियों से भून दिया था।

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

24 फरवरी को प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से इस हत्याकांड की जांच शुरू की, तो उसमें माफिया अतीक अमहद का बेटा उमेश पाल पर गोलियां बरसाते हुए नजर आया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल असद समेत 4 आरोपितों को मुठभेड़ में मार गिराया, बाकी अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

 

Search
Categories
Read More
भदोही जनपद में बहुत बड़ा खुल्लासा।
भदोही। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन वाराणसी व...
पवित्र श्रावणमास के पहले सोमवार को पुरानी गल्ला मंडी से निकाली गई भगवान पशुपतिनाथ जी की पालकी यात्रा
#government #politics #india #covid #bjp #news #trump #coronavirus #love #usa #vote #america...
By Sachin Pise 2022-07-21 10:38:21 0 18
ડીસાના બુરાલમાં દારૂ પીવા માટે રૂપિયા ન આપતાં વૃદ્ધ પર જીવલેણ હુમલો કરતાં ચકચાર
ડીસા તાલુકાના બુરાલ ગામે દારૂ પીવા માટે પૈસા ન આપતા કૌટુંબિક ભાઈ-ભત્રીજાએ 70 વર્ષે વૃદ્ધ પર હુમલો...
By Vijay Kumar Gelot 2024-01-27 16:46:46 0 0
बागेश्वर धाम के शिष्योंं में देखा गया जमकर उत्साह,
बागेश्वर धाम के शिष्योंं में देखा गया जमकर उत्साह,
By Sagar Singh 2022-10-14 10:26:33 0 85
Weather Update: Delhi, UP में होगी बारिश, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट। IMD Alert। Rain। Heat Wave
Weather Update:उत्तर भारत में लगातार मौसम बदल रहा है… मई जून के महीने में बारिश ने लोगों...
By Vishal Solanki 2023-06-05 08:44:43 0 3