नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया आने वाले समय में करीब 1000 से ज्यादा पदों पर नई भर्ती करेगी। अपने नेटवर्क को बढ़ाते हुए कंपनी को पायलट और ट्रेनर्स जैसे पदों पर करीब 1000 से अधिक योग्य लोगों की जरूरत है।

बता दें, एयर इंडिया के पास वर्तमान में 1,800 से अधिक पायलट हैं। एयरलाइन ने बोइंग और एयरबस के साथ 470 विमानों के ऑर्डर दिए हैं। इनमें जिसमें चौड़े आकार के विमान भी शामिल हैं।

नेटवर्क में जुड़ रहें हैं नए विमान

नए एयरबस फर्म ऑर्डर में A320/321 नियो/XLR विमानों की संख्या 210 रखी गई है। वहीं दूसरी ओर A350-900/1000 विमानों की संख्या 40 रखी गई है।

नई भर्ती की जानकारी दे रही कंपनी

कंपनी ने गुरुवार को नई भर्तियों की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एयरलाइन 1000 से अधिक पदों पर पायलटों की भर्ती की योजना बना रहा है। कंपनी ने कहा कि, "हम पायलेटों, फर्स्ट ऑफिसर के साथ-साथ ट्रेनर्स की भर्ती पेश कर रहे हैं। नई भर्तियां A320, B777, B787 और B737 के लिए की जा रही है। कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अपने नेटवर्क में 500 से ज्यादा विमानों को शामिल करने जा रहा है।